सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कच्ची ईंटों की जर्जर छत गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली के गांव सुम्हारी खुर्द निवासी संतराम का बेटा आलोक (23) सोमवार शाम खेत से लौटकर घर के कमरे में बैठा था। तभी शाम लगभग साढ़े पांच बजे ईंटों की बनी पुरानी व जर्जर छत अचानक भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर घर वाले और पड़ोसी दौड़े। आनन फानन मलबा हटाकर आलोक को निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिध दिलीप सिंह ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर लेखपाल विक्रांत ने जांच पड़ताल की है। आलोक को मौत से पिता संतराम, भाई सतीश, अनूप व बहन शुभी बेहाल है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed