{"_id":"6a42c54991ac3e394f0170ba","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153003-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत, मौसी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत, मौसी घायल
विज्ञापन
फोटो-12- सुमन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा (उन्नाव)। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर खिन्नी मोड़ के पास सोमवार को गिट्टी लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चलाकर मौसी के साथ कपड़े खरीदने जा रही किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रही किशोरी ने हेलमेट नहीं पहना था। डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई। घायल मौसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुरवा कोतवाली के गांव भदनांग निवासी रामबाबू की 16 वर्षीय बेटी सुमन सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के रामा अमरपुर गांव स्थित ननिहाल छोटी मौसी सरस्वती की शादी में आई थी। शादी का कार्यक्रम दिन में ही था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के बदलीखेड़ा गांव निवासी बड़ी मौसी कमला उर्फ दुर्गा (40) को बाइक पर बैठाकर कपड़े व कुछ सामान खरीदने ढाई किलोमीटर दूर पुरवा कस्बा जा रही थी। खिन्नी मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुमन और कमला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को पुरवा सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। मौसी कमला के दाहिने पैर का पंजा कटने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया गया। बेटी की मौत से मां गुड्डी, बहन अंशिका, भाई अजय और विजय समेत पूरा परिवार और शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार बेहाल रहे। कोतवाल भवन मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सादगी से निपटी शादी की रस्में
हादसे में भांजी की मौत और एक बहन के घायल होने की खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया। किसी तरह शादी की रस्में पूरी कर बरात को विदा किया गया। ज्यादातर रिश्तेदार कार्यक्रम से सीधे पोस्टमार्टम हाउस और जिला अस्पताल पहुंचे।