{"_id":"6a6121d90b421e505b0b028e","slug":"345-bottles-of-cough-syrup-found-at-chandravati-cremation-ground-varanasi-news-c-20-vns1021-1476159-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चंद्रावती श्मशान घाट पर मिलीं कफ सिरप की 345 बोतलें, पुलिस ने लोगों से की खास अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चंद्रावती श्मशान घाट पर मिलीं कफ सिरप की 345 बोतलें, पुलिस ने लोगों से की खास अपील
Thu, 23 Jul 2026 03:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
Varanasi News: जिले के चंद्रावती श्मशान घाट पर कफ सिरप की 345 बोतलें मिलीं। सुबह टहलने निकले युवक की नजर सफेद बोरी पर पड़ी तो उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे नाविकों ने बारी निकालकर देखा तो कफ सिरप की बोतलें थीं।
विज्ञापन
गंगा किनारे मिलीं कफ सिरप की बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती श्मशान गंगा घाट पर बुधवार सुबह सफेद बोरी में 'फेयरडील' कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। नाविकों ने प्लास्टिक की बोरी को बाहर निकालकर खोला तो उसमें 345 कफ सिरप की 100 एमएल की बोतलें मिलीं। पुलिस ने सिरप की बोतलों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
सुबह गांव के अभिषेक त्रिपाठी वॉक करते हुए घाट पर पहुंचे तो बोरियों में भरी कफ सिरप देखकर हैरान हो गए। तब तक आसपास के नाविक भी पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ये कफ सिरप की बोतलें नदी में कैसे और कहां से आईं, इसमें कौन-कौन से संलिप्त हो सकते हैं, इसकी भी विस्तृत जांच की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ और छानबीन जारी है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।