फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samanvay Cafe to alleviate stress for police personnel in police line Varanasi

नई सौगात: चाय, कॉफी और सुकून... पुलिसकर्मियों का तनाव कम करेगा समन्वय कैफे, सावन में होगा शुभारंभ

Thu, 23 Jul 2026 04:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 23 Jul 2026 04:12 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस लाइन में समन्वय कैफे की अंतिम दौर में तैयारियां चल रही हैं। यह कैफे पुलिसकर्मियों का तनाव कम करेगा। ड्यूटी के बाद चाय, कॉफी के साथ सुकून मिलेगा। 

विज्ञापन
Samanvay Cafe to alleviate stress for police personnel in police line Varanasi
समन्वय कैफे की तैयारी अंतिम दौर में चल रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन में अब पुलिसकर्मी और उनके परिजन न केवल बेहतर सुविधाएं पाएंगे, बल्कि मनोरंजन और आराम के लिए खुद के कैफे का भी आनंद ले सकेंगे। सावन में ही समन्वय कैफे का उद्घाटन किया जाना है। अंतिम दौर में तैयारियां चल रही हैं। आउटडोर इस नए समन्वयक कैफे में पुलिसकर्मियों को चाय, कॉफी, नाश्ता और हल्का भोजन जैसी विभिन्न व्यंजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


यह सुविधा पुलिस लाइन परिसर के भीतर ही होगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। पुलिसकर्मियों को व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ पल सुकून के बिताने का अवसर मिलेगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसी सुविधाएं कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लंबी और थका देने वाली ड्यूटी के बाद उन्हें एक शांत और आरामदायक जगह मिलेगी। 
विज्ञापन


कैफे में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन व पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे, जिससे उन्हें बाहर के महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह सुविधा पुलिस लाइन के भीतर ही होने से समय की भी बचत होगी। एक आरामदायक स्थान होने से पुलिसकर्मी मानसिक रूप से अधिक तरोताजा महसूस करेंगे। यह कैफे पुलिसकर्मियों के लिए एक सामाजिक केंद्र के रूप में भी काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी की ऐतिहासिकता और रंग बिरंगी लाइटें करेंगी आकर्षित
कैफे में फ्री वाई-फाई, टीवी और किताबें जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही, कैफे में भोजन और पेय पदार्थ बाजार दर से कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे। दीवारों को काशी के ऐतिहासिक स्थलों और महापुरुषों के चित्रों से सजाया जा रहा है, जो एक शांत और प्रेरणादायक माहौल देगा। 

अत्याधुनिक सुविधाओं, रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित और पुलिस व आम जनता दोनों के लिए खुला रहेगा। यहां बाजार की तुलना में कम दाम पर चीजें मिलेंगी और पुलिसकर्मियों को विशेष छूट भी दी जाएगी। कैफे में पार्टी हॉल और किट्टी लॉन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।

पुलिस लाइन में समन्वय कैफे की शुरुआत सावन में होगी। यह न केवल पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक सुखद अनुभव साबित होगा, जिसका उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के लिए एक सुखद और सुविधाजनक वातावरण तैयार करना है। -प्रमोद कुमार, डीसीपी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed