सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 artistes from three cities created divine tableaux for the Kuchipudi dance festival.

Varanasi News: तीन शहरों के 40 कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य उत्सव में सजाईं देव झांकियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
40 artistes from three cities created divine tableaux for the Kuchipudi dance festival.
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से, आधार एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कुचिपुड़ी नृत्य उत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। ‘वरुणा संध्या’ के तहत कैंटोमेंट स्थित नेहरू पार्क में आयोजित इस उत्सव में कला, भक्ति और परंपरा का अनुपम संगम देखने को मिला।
Trending Videos


प्रतिष्ठित नृत्य गुरु रापरला चंद्रशेखर और गुरु सरोजा प्रियदर्शिनी (आर्मूर) के मार्गदर्शन में विशाखापत्तनम, तिरुपति और विजयवाड़ा से आए करीब 40 कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पुष्पांजलि से हुई, जिसमें कलाकारों ने देवाधिदेव भगवान शिव को नमन करते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ के पावन चरणों में अपनी प्रस्तुति समर्पित की। कलाकारों ने ‘भो शंभो’, ‘अंबाष्टकम्’, ‘तांडवांबरम्’, ‘नमः शिवायते’ और ‘लिंगाष्टकम्’ जैसी भावप्रधान एवं आध्यात्मिक रचनाओं पर नृत्य प्रस्तुत कर भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित की। कुचिपुड़ी नृत्य की शास्त्रीय गरिमा, लय-ताल की सटीकता और भावाभिनय की गहराई ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देव झांकियों के माध्यम से कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागी कलाकारों में मेधा, वल्लभी, अनिका, प्रसन्ना, समीक्षा, शानवी, अनन्या, श्रेष्ठिका, आद्या, अंशु, सुरभि, वासुकी, हासंती, भवानी, मुद्रा, हम्सिका, आरुही, दृश्य, पर्णिका, रिषिका, सानवी, जप, वसुधा, विशिष्ट, राम्या, गीतांजलि, सिरी सहस्र, रितिका, जी लास्या, श्रेष्ठा, हिरण्य, मेघना, साई तन्मयी, अक्षरा, स्निग्धा, दीपिका और ऐश्वर्या प्रमुख रूप से शामिल रहीं। समापन अवसर पर डिप्टी कलेक्टर (माप-बाट) गुलाब सिंह, छावनी परिषद के प्रमुख अजय सिंह तथा सोसायटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन तनुज वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अभियंता सचिन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed