सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40000 members of Yadav community perform Jalabhishek first Monday of Savan preparations underway security

Savan 2026: सावन के पहले सोमवार को 40 हजार से ज्यादा यादव बंधु करेंगे जलाभिषेक, तैयारियां शुरू; तगड़ी सुरक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 22 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में सावन माह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय है। विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भी जलाभिषेक यात्राओं और कांवड़ियों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सावन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

40000 members of Yadav community perform Jalabhishek first Monday of Savan preparations underway security
सावन को लेकर बैठक करते चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सावन माह के पहले सोमवार को यादव बंधुओं की पारंपरिक जलाभिषेक यात्रा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह 94वीं जलाभिषेक यात्रा तीन अगस्त को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित नगर के प्रमुख शिवालयों और देवालयों में पहुंचेगी। यात्रा में 40 हजार से अधिक यादव बंधुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।



यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को पांडेयपुर-खजूरी स्थित एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राधे कृष्ण संजय यादव ने की। समिति के अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने बताया कि यह जलाभिषेक यात्रा वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार यात्रा की शुरुआत सुबह सात बजे केदारघाट पर गंगा स्नान के साथ होगी। इसके बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर सबसे पहले गौरी केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यहीं से यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा। इसके बाद श्रद्धालु तिलभांडेश्वर महादेव, बड़ी शीतला मंदिर, मान मंदिर स्थित आल्हादेश्वर महादेव, महामृत्युंजय महादेव, ओंकारेश्वर महादेव सहित नगर के विभिन्न प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन

बैठक में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने इस ऐतिहासिक परंपरा के प्रवर्तक स्वर्गीय भोला सरदार और स्वर्गीय चुन्नी सरदार के योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने शासन और प्रशासन से दोनों समाजसेवियों की स्मृति में शहर में प्रतिमा स्थापित कराने तथा उनके नाम पर स्मारक द्वार बनवाने की मांग भी की।

बैठक का संचालन आयुष्मान चंद्रवंशी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा यादव ने किया। इस दौरान लालजी चंद्रवंशी, संजय यादव, भारत भूषण यादव, अजय यादव, ऋषि यादव, श्यामू यादव, प्रभाकर और मयंक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed