Varanasi News: ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल; वाहन छोड़ भागा चालक
Varanasi News: तरना ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथ बैठी महिला घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक गुजरात में काम करता था और घर आया हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Accident: शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना ओवरब्रिज पर बीती देर रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार सिंह (32) की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, घायल महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
सिगरा निवासी अरुण कुमार सिंह गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे और छुट्टी पर घर आए थे। रात में बाबतपुर एयरपोर्ट से घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। तरना ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अरुण सड़क पर गिरे और भागने के चक्कर में कार चालक ने दूसरे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
महिला भी सड़क पर जा गिरी। पति बाल-बाल बच गया। रात 12:30 बजे के बाद हादसे के दौरान अंधेरे में कार छोड़कर चालक भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार अरुण और दूसरी बाइक सवार महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे अरुण कुमार सिंह के भाई आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि अरुण जरूरी काम से बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ गए थे। देर रात लौट रहे थे। अरुण अविवाहित और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ साल पहले ही पिता का देहांत हुआ था।
शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आदित्य विक्रम सिंह की तहरीर पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर दुर्घटना के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में लिया गया। कागजात के आधार पर कार मालिक और चालक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। उधर, महिला प्राथमिक उपचार कराकर पति के साथ लौट गई।
काशी स्टेशन के निर्माण कार्य में लगा डंपर घर के बाहर सो रहे मां-बेटे पर चढ़ा, गंभीर
काशी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण में लगे डंपर ने शनिवार रात कोनिया-कज्जाकपुरा मार्ग पर यादव बस्ती में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे मां-बेटे के ऊपर चढ़ गया। हादसे में आठ साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि डंपर उसकी मां के हाथ और पैर पर चढ़ने से हालत नाजुक है। दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कज्जाकपुरा निवासी बिंदु देवी (50) अपने आठ साल के बेटे किशन यादव के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को पकड़ लिया। लोगों ने चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बिंदु देवी घरों में साफ-सफाई कर परिवार का भरण-पोषण करती है। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।