सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aspiring Lekhpals Stumped Coding-Decoding Computer Questions Attempted Entire Paper Despite Negative Marking

Lekhpal: कोडिंग-डिकोडिंग, कंप्यूटर के सवालों में फंसे भावी लेखपाल; माइनस मार्किंग के बाद भी किया पूरा पेपर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 22 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा में 21024 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 17632 शामिल हुए, जबकि 3392 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया। रीजनिंग में ब्लड रिलेशन और कोडिंग-डीकोडिंग, जबकि कंप्यूटर के सवालों ने परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा उलझाया। पेपर खत्म होने के बाद स्टेशन और रोडवेज पर भारी भीड़ देखने को मिली।

Aspiring Lekhpals Stumped Coding-Decoding Computer Questions Attempted Entire Paper Despite Negative Marking
लेखपाल भर्ती की परीक्षा देने के लिए केंद्र में जाते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल की मुख्य लिखित परीक्षा 2025 बृहस्पतिवार को हुई। इसके लिए जिले में 43 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 21024 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 

Trending Videos


सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई परीक्षा 17632 ने दी। इसमें 3392 अभ्यर्थी गायब रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि बल्ड रिलेशन, कोडिंग-डिकोडिंग समेत कंप्यूटर के सवालों ने उलझा दिया था। पेपर में माइनस भी मार्किंग थी। इसके बाद भी सभी सवाल हल किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले सभी अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचे। सघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्र पर प्रवेश दिया गया। किसी भी केंद्र पर कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम दर्जे का था। न तो बहुत कठिन और न ही आसान था। पेपर में सामान्य ज्ञान के सवाल अधिक पूछे गए। रीजनिंग में ब्लड रिलेशन, कोडिंग डीकोडिंग ने खूब उलझाया। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि कंप्यूटर के सवाल बहुत कठिन थे। जबकि इस विषय से सवाल बहुत ही बेसिक स्तर के पूछे गए। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में था। 

विज्ञापन

पेपर छूटते ही स्टेशन और रोडवेज पर जुटी भीड़
लेखपाल भर्ती परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ रेलवे और रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारियां की थीं। पेपर छूटते ही अभ्यर्थियों की भीड़ स्टेशन और रोडवेज पर देखने को मिली। कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म पर भीड़ रही। इसे नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के साथ पीएसी के जवान भी तैनात थे। ऐसे ही रोडवेज पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस मुस्तैद रही।

बोले परीक्षार्थी... 

  • पेपर मध्यम दर्जे का था। कंप्यूटर के सवाल कठिन थे। दो घंटे के हिसाब से पेपर बड़ा था। रीजनिंग के सवाल भी कठिन थे। - विवेक राय, आजमगढ़
  • पेपर में कंप्यूटर कठिन था। बाकी सभी सवाल आसान थे। तैयारी की थी इसलिए हल करने में दिक्कत नहीं हुई। - नेहा, गाजीपुर
  • पेपर आसान था। कई विषयों से सवाल पूछे गए थे इसलिए बहुत तैयारी नहीं हो पाई। कंप्यूटर को छोड़कर बाकी सवाल हल किए। - अभिषेक राय, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed