पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against six people for attempting to usurp government land belonging to DIG Office

Varanasi News: डीआईजी कार्यालय की सरकारी जमीन हड़पने की कोशिश, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 03 Jul 2026 11:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

वाराणसी जिले में डीआईजी कार्यालय की सरकारी जमीन हड़पने की कोशिश में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ऋषि दुबे की तहरीर पर ये कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Police FIR against six people for attempting to usurp government land belonging to  DIG Office
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय और सरकारी आवास से संबंधित उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति की भूमि को कथित रूप से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर निजी नाम पर दर्ज कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल ऋषि दुबे की तहरीर पर कैंट थाने में छह नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर में डीआईजी कॉलोनी में भवन संख्या एस-8/108 ए-3 (आराजी संख्या-93) पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय और सरकारी आवास के रूप में दर्ज है। आरोप है कि पहले स्वर्गीय आनंद अग्रवाल ने नगर निगम को गुमराह कर संपत्ति का नामांतरण अपने नाम करा लिया था।
विज्ञापन


आनंद अग्रवाल की मृत्यु के बाद पुत्र गुंजन अग्रवाल ने 29 सितंबर 2018 को कथित अपंजीकृत वसीयत के आधार पर खुद को उत्तराधिकारी बताते हुए न्यायालय में प्रतिस्थापन प्रार्थना पत्र दाखिल किया। राज्य सरकार की आपत्ति पर न्यायालय ने 18 नवंबर 2022 को वसीयत का साक्ष्य प्रस्तुत न होने पर इसे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल ने जो तहरीर दी है, उसमें आरोप लगाया गया है कि बावजूद उसी कथित फर्जी वसीयत और अन्य दस्तावेज के आधार पर सरकारी संपत्ति पर अधिकार और नामांतरण का प्रयास किया गया। साथ ही सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर राज्य संपत्ति को निजी नाम पर दर्ज कराने की साजिश रची गई।


कैंट थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि इस मामले में स्मृता गोयल, इला अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और गुंजन अग्रवाल को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed