सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   B.Sc. and M.Sc. programs in Forensic Science with 60 seats in varanasi

काशी में पहली बार: 60 सीटों पर फॉरेंसिक साइंस में बीएससी एमएससी की पढ़ाई, 65 हजार होगी फीस

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Mar 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 60 सीटों पर फॉरेंसिक साइंस में बीएससी एमएससी की पढ़ाई होगी। दोनों कोर्स की फीस 65 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है। 

B.Sc. and M.Sc. programs in Forensic Science with 60 seats in varanasi
Study - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

काशी में पहली बार फॉरेंसिक साइंस में 60 सीटों पर दो कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी और दो वर्षीय एमएससी इन फॉरेंसिक साइंस में 30-30 सीटें निर्धारित की गईं हैं। अप्रैल में जाल्हूपुर में ट्रांजिट कैंपस खुलेगा और इसी साल से कोर्स का संचालन होगा। दोनों कोर्स की फीस 65 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है। इसकी योग्यता और आवेदन की तिथि जल्द जारी की जाएगी। 

Trending Videos


ये फैसला गुजरात स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी एनएफएसयू की ओर से लिया गया है। वहां के एकेडमिक काउंसिल की 11वीं बैठक में इस कोर्स को पारित कर वाराणसी में इसके संचालन पर चर्चा हुई। जाल्हूपुर स्थित कैंपस के निदेशक डॉ. सतीश कुमार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बलिया में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल का ढ़ांचा गिरने से मलबे में दबे चार मजदूर, दो की मौत, दो लोग घायल

मुख्य परिसर में 70 कोर्स चल रहे 

डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य परिसर में 70 कोर्स चलाए जा रहे हैं। लेकिन, गुजरात से बाहर बड़े स्तर पर वाराणसी में फॉरेंसिक कोर्स की पढ़ाई का फैसला लिया गया है। क्राइम के मामलों में फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया और गति दोनों बढ़ेगी। स्थानीय मामले बाहर न जाकर यहीं सुलझाए जाएंगे। बीएचयू के छात्रों को न्यायालय और पुलिसकर्मियों को साक्ष्य जुटाकर लैब तक भेजने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा एनएफएसयू और बीएचयू मिलकर रिसर्च करेंगे।
 

अधिकारी बोले
वाराणसी में फॉरेंसिक साइंस का नया ट्रांजिट कैंपस खुल रहा है। पूर्वांचल समेत आसपास के छात्र और छात्राओं को फॉरेंसिक विज्ञान की पढ़ाई के साथ ही हर केस को बारीकी से समझने का अवसर मिलेगा। इसके लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। देश का यह 16वां कैंपस होगा। -सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed