भविष्य ज्योति 2026: मेधावियों को कल सम्मानित करेंगे अधिकारी, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2026: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2026 के तहत मंगलवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों के हाथों प्रमाणपत्र और मेडल दिए जाएंगे। कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग भी होगी। साथ ही ओलंपियाड के 55 टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2026 के तहत बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को मंगलवार को सुबह 10 बजे सम्मानित किया जाएगा। शहर के कचहरी स्थित कमिश्नरी ऑडिटोरियम (विकास भवन के सामने) में होने वाले समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को अफसरों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों के अलावा शिक्षाविद् और कॅरिअर काउंसलर विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी देंगे। उनसे सीधा संवाद कर कॅरिअर को लेकर उनकी दुविधा भी दूर करेंगे। अमर उजाला की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह होता है।
अधिकारी टाॅपर्स को सम्मान प्रदान करेंगे। इन सभी मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9675501128 पर संपर्क किया जा सकता है।
कॅरिअर से जुड़ी जानकारी मिलेगी : कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी जानकारी और उनके प्रश्नों का उत्तर दिए जाएंगे। कॅरिअर संबंधित बच्चों के सवालों का उत्तर कॅरिअर काउंसलर देंगे।
ओलंपियाड के टॉपर्स भी होंगे सम्मानित : भविष्य ज्योति समारोह में अमर उजाला की ओर से सत्र 2025-26 में आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में जिले के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग विषयों के आधार पर इन मेधावियों का चयन किया गया है। जिले में ओलंपियाड के 55 टॉपर्स हैं। ब्यूरो
ये हैं प्रायोजक : कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कैटजी हैं। पावर्ड बाई संत अतुलानंद महाविद्यालय वाराणसी, नॉलेज पार्टनर एक्सिस कॉलेज कानपुर, डिफेंस एजुकेशन पार्टनर सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी लखनऊ, बैंकिंग पार्टनर पंजाब नेशनल बैंक हैं।
ये हैं सह प्रायोजक : कार्यक्रम के सह प्रायोजकों में द स्कॉलर्स होम, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, सुधाकर महिला पीजी कॉलेज, उदय ऑटो सेल्स, जीत होम्स ग्रुप, रोमा बिल्डर्स, राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी और टाटा पावर सोलर रूफ हैं।