फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PG Admission for 85% of seats completed preparations now underway for mop-up round in varanasi

BHU PG Admission: 85 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरा, अब मॉपअप राउंड की तैयारी; प्रवेश पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

Tue, 04 Aug 2026 11:18 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 04 Aug 2026 11:18 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में पीजी प्रवेश अंतिम चरण में है। अब तक 85 फीसदी सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब मॉपअप राउंड की तैयारी है। विश्वविद्यालय सात अगस्त को ऑफलाइन आवेदन के जरिए मॉप-अप राउंड आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
BHU PG Admission for 85% of seats completed preparations now underway for mop-up round in varanasi
बीएचयू कैंपस में साइकिल से जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्य परिसर और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आरजीएससी) में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए विवि 7 अगस्त को मॉपअप राउंड आयोजित करेगा। इसमें अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करने होंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। विवि के अनुसार 6000 से ज्यादा सीटों के लिए अब तक करीब 85 प्रतिशत प्रवेश संपन्न हो चुके हैं और प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


विवि ने पीजी प्रवेश के लिए चार नियमित काउंसलिंग राउंड आयोजित किए। इसके बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए दो स्पॉट राउंड भी कराए गए जिनका अंतिम चरण 23 जुलाई, 2026 को संपन्न हुआ। स्पॉट राउंड के दौरान नए अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण का अवसर दिया गया। 
विज्ञापन


इससे वे विद्यार्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सके जो किसी कारणवश पहले आवेदन या प्रवेश पूरा नहीं कर पाए थे। अब ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से बीएचयू 7 अगस्त, 2026 को मॉपअप राउंड आयोजित करेगा। इस चरण में अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थल पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गेमिंग कल्चर में उलझी जेन जी: पूर्वांचल के मैदान तलाश रहे खिलाड़ी, पारंपरिक खेलों को बचाने की चुनौती

विवि ने बताया कि विभिन्न विभागों और पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण अलग से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी, रिक्त सीटों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए बीएचयू के प्रवेश पोर्टल admission.bhu.ac.in पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed