BHU: 123 कोर्स में PG प्रवेश का दूसरा चरण, 64% आवेदकों ने लॉक कराईं सीटें; रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
Varanasi News: बीएचयू में 123 पाठ्यक्रमों में पीजी प्रवेश का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अब तक 64 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें लॉक करा ली हैं। विश्वविद्यालय का पीजी प्रवेश पोर्टल मंगलवार रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। सीट अपग्रेड होने पर अभ्यर्थियों को नए आवंटित पाठ्यक्रम के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: बीएचयू के पीजी दाखिले में दूसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 123 कोर्स की मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है। पहले राउंड में ही बीएचयू में पीजी की करीब 64 फीसदी आवेदकों ने फीस जमाकर सीट लॉक कर ली है। दूसरे राउंड में यह 80 फीसदी को पार कर सकता है।
पहले राउंड का पोर्टल सोमवार यानी आज रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। इसके बाद तीसरा राउंड शुरू हो जाएगा। इसके अलावा दूसरे राउंड में ही कई छात्रों का कोर्स और कैंपस भी अपग्रेड होगा। जिन्हें अच्छे नंबर के बावजूद कॉलेज आवंटित हो गया तो उनके बीएचयू मेन कैंपस में भी आने की उम्मीद बन रही है।
एक से ज्यादा कोर्स में पसंदीदा विकल्प चुनें : केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से बताया गया है कि प्रवेश पोर्टल डैशबोर्ड को ध्यानपूर्वक देखा जाए। भुगतान करने से पहले सुनिश्चित करें कि चयनित कोर्स के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर लिया है। हर राउंड के बाद सीएपी (पीजी)-2026 डैशबोर्ड को देखें। यदि एक से ज्यादा कोर्स आवंटित किए गए हैं तो सबसे पसंदीदा विकल्प को चुनें।
एक कोर्स चुनते ही बाकी पोर्टल से निष्क्रिय होंगे
एक बार कोर्स चुने जाने के बाद दूसरे कोर्स पोर्टल से निष्क्रिय हो जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार भुगतान की समय सीमा में प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है तो इसे आवंटित सीट का रद्द होना माना जाएगा। मगर जिसने पिछले राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुना है, उसको आग बदले कोर्स और कैंपस के अनुसार फीस जमा कर सीट लॉक करानी होगी। वहीं, अपग्रेडेशन न होने की स्थिति में, उम्मीदवार अपनी वर्तमान सीट पर रहेंगे।
सितंबर में साक्षरता परीक्षा
वाराणसी जिले में निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सितंबर महीने में होने वाली साक्षरता परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस वर्ष 10 हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है। अभियान के तहत अब तक करीब 6,600 लोगों का नामांकन कराया जा चुका है, जबकि लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष निरक्षर लोगों की पहचान हेतु सर्वे कराया जा रहा है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद नए लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से नियमित पढ़ाई कराई जाएगी।