फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader Prakash Pal takes dig says Rahul Gandhi tarnishes India image whenever he goes abroad

UP: भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले- राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं, तब-तब भारत की छवि धूमिल करते हैं; किया तंज

Fri, 17 Jul 2026 03:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Jul 2026 03:52 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में भाजपा नेता प्रकाश पाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जब-जब विदेश जाते हैं, तब-तब भारत की छवि धूमिल करने वाले बयान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है और विपक्ष को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।

विज्ञापन
BJP leader Prakash Pal takes dig says Rahul Gandhi tarnishes India image whenever he goes abroad
भाजपा नेता प्रकाश पाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि इस बार अपनी विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ क्या कहा और कौन-सा एजेंडा लेकर लौटे हैं। आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं, तब-तब भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं और भारत विरोधी एजेंडे के साथ लौटते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी एवं उनके सहयोगियों ने संविधान के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था। भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान बदलने की बात कहकर विपक्ष ने झूठा नैरेटिव गढ़ा। 

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर भारत विरोधी बातें करते रहे हैं। अब जबकि राहुल गांधी लगभग 20 दिन की विदेश यात्रा के बाद भारत लौटे हैं, देश की जनता जानना चाहती है कि इस बार वे कौन-सा भारत विरोधी एजेंडा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे राजनीतिक षड्यंत्रों को भली-भांति समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इसका उचित उत्तर देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक सशक्त प्रहरी की भांति समाज के बीच खड़ा होकर अपने दायित्व का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया आज सार्वजनिक मंचों पर अपनी पार्टी का नाम लेने से बच रहे हैं और ‘पीडीए’ के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्हें ज्ञात है कि यदि वे समाजवादी पार्टी का नाम लेंगे तो प्रदेश की जनता को वर्ष 2012 से 2017 तक का सपा शासन याद आ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस कालखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक थी तथा पिछड़े, अति पिछड़े और अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर अत्याचार एवं हमलों की अनेक घटनाएं सामने आई थीं। प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल तथा क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे। 

क्षेत्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक
विपक्ष के पीडीए का मतलब ‘पक्का दलाल अराजक’ है, जो समाज को विभाजित कर सत्ता प्राप्त करना चाहता है। हमें समाज को जागरूक करना है कि यह गठबंधन पुनः दलित, पिछड़े और वंचित समाज के हितों को प्रभावित करने की तैयारी में है। यह बातें बृहस्पतिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहीं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश का 55 प्रतिशत पिछड़ा समाज भाजपा की विजय यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी यह समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। मौके पर संजय भाई पटेल (प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), चिरंजीवी चौरसिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), ज्योति सोनी, प्रदेश मंत्री प्रवीण कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रमुख विजय गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी तथा संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed