सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP ten nominated councilors four OBC three are SC and three belong to General category in varanasi

UP: भाजपा के 10 नामित पार्षदों में चार ओबीसी, तीन एससी और तीन सवर्ण; जल्द सदन में मेयर दिलाएंगे शपथ

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 17 Mar 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की संस्तुति पर नगर निगम वाराणसी में 10 नामित पार्षद के नामों की घोषणा हो गई है। इस आशय का पत्र नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद की ओर से जारी किया गया है।

BJP ten nominated councilors four OBC three are SC and three belong to General category in varanasi
मेयर अशोक कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के 10 नामित पार्षदों की सूची जारी हो गई है। इसमें सभी जातियों के समन्वय का ध्यान रखा गया है। इसमें चार ओबीसी, तीन एससी और तीन सवर्ण जाति के लोगों को पार्षद बनाया गया है। इन सभी को जल्द ही मेयर अशोक कुमार तिवारी शपथ दिलाएंगे। आगामी 22 मार्च को सदन में बजट की बैठक होगी। इसमें शपथ समारोह के लिए विधिक राय ली जा रही है। मेयर ने सभी पार्षदों को बधाई दी है।

Trending Videos


उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की संस्तुति पर नगर निगम वाराणसी में 10 नामित पार्षद के नामों की घोषणा हो गई है। इस आशय का पत्र नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नामित पार्षदों में कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संजीव चौरसिया, संतोष सोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कन्नौजिया, अंकुल महरोत्रा, मुन्ना सरोज, सत्य नारायण साहनी, सुधीर कुमार त्रिपाठी के नाम हैं। नगर निगम में नामित पार्षदों का पत्र आ गया है। इन नामित पार्षदों को बाकी पार्षदों की भांति हर वर्ष 41 लाख रुपये के कार्य कराने का अधिकार होगा। 

इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: श्रद्धालुओं की वेशभूषा में फीडबैक लेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

इसके अलावा इनके पास सदन में मत देने का अधिकार नहीं होगा। इनका कार्यकाल 2028 मई तक होगा। इस दौरान ये सभी नामित पार्षद अपनी निधि का इस्तेमाल नगर निगम सीमा में कहीं भी कर सकेंगे। नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, प्रवीण राय, मदन मोहन, राजेश यादव चल्लू, अमरेश, श्याम आसरे मौर्या, अतुल पांडेय आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed