{"_id":"69f7a468519a8be0770b7bb3","slug":"boats-should-ply-on-fixed-routes-in-ganga-every-passenger-should-be-equipped-with-life-jacket-police-commissioner-varanasi-news-c-20-vns1021-1379973-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय रूट से चले गंगा में नावें, हर यात्री हो लाइफ जैकेट से लैस : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय रूट से चले गंगा में नावें, हर यात्री हो लाइफ जैकेट से लैस : पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को प्रमुख घाटों का मोटरबोट से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और नाव संचालन गतिविधियों का मूल्यांकन किया।
निर्देशित किया कि नाव संचालन के लिए मार्गों का पालन, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने और लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य हो।
साथ ही तेज हवा, अधिक जल प्रवाह व गहरे जल क्षेत्र में संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए। पुलिस आयुक्त ने घाटों पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और वाटर सेफ्टी नेट की मजबूती का परीक्षण किया। श्रद्धालुओं को केवल सुरक्षित स्थानों पर स्नान करने के लिए जागरूक करने और गहरे पानी में जाने से बचने की सलाह दी।
अधिकारियों को घाटों पर निरंतर पुलिस उपस्थिति, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए, जबकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाकर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था व आपात सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त मंडुवाडीह थाने पहुंचे और नवागंतुक आरक्षियों से संवाद कर मूलभूत सुविधाएं जानीं।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष, अनुशासित और सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, एडीसीपी काशी वैभव बांगर आदि रहे।
Trending Videos