फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer action in Varanasi VDA demolished illegal construction for construction of ropeway

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: रोपवे का आखिरी स्टेशन बनाने के लिए ध्वस्त किया मकान, लोगों ने किया विरोध

Mon, 23 Dec 2024 01:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

वाराणसी में रोपवे के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई शुरू हुई। वीडीए अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़फोड़ का कार्य शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Bulldozer action in Varanasi VDA demolished illegal construction for construction of ropeway
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोपवे के आखिरी स्टेशन बनाने के लिए गोदौलिया चौराहे से पहले दूध सट्टी के पास वीडीए ने बुलडोजर से मकान तोड़ दिया। इस कार्रवाई का विरोध मकान मालिक और आसपास के कारोबारियों ने किया। जिसका मकान तोड़ा गया उन्होंने डीएम एस राजलिंगम से मिलकर आपत्ति जताई और कहा कि बगैर नोटिस दिए वीडीए किसी का मकान कैसे तोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन




तोड़फोड़ के दौरान कारोबारियों, मकान मालिक आशीष जायसवाल और वीडीए प्रशासन के बीच जमकर बहस हुई। मकान मालिक आशीष का कहना था कि वीडीए से एक सप्ताह का समय जमीन का कागज दिखाने के लिए समय मांगा था। मकान के कई हिस्सेदार हैं। कागज जुटाने में समय लगता है। बगैर कागज देखे उन्होंने मकान तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सामान हटवाने तक का मौका नहीं दिया। अचानक उनके निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। कुछ देर के लिए वे बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। इसके चलते कुछ देर के लिए बुलडोजर को रोकना पड़ा। आशीष की गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी। इस दौरान एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो वीडीए की टीम ने मोबाइल छीन लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन ने गिरजाघर से गोदौलिया जाने मार्ग को बंद कर दिया।

वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रोपवे के स्टेशन के लिए मकान मालिक को कई बार बुलाया गया। उनसे कहा गया कि अपने जमीन का कागज लेकर आईए। जो मुआवजा बनेगा उसे दिया जाएगा। एक बार मकान मालिक आए। बाद में नहीं आए। बीते चार माह से कवायद की जा रही है। फोन करके बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। इन्हें नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद कार्रवाई की गई। उधर, आशीष जायसवाल ने कहा कि वीडीए प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। न ही सामान हटवाने का मौका दिया गया। अचानक से आए बुलडोजर लगाकर मकान तोड़ दिया। डीएम से आपत्ति दर्ज कराई गई है उन्होंने तीन दिन की मोहलत दी है।

भू स्वामी को मुआवजा देने के लिए मांगे गए थे कागज : वीडीए

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार रोपवे के अंतिम टावर गोदौलिया के निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण एजेंसी एनएचएलएमएल की ओर से परीक्षण के बाद जो जमीन बताई गई। वहां जिला प्रशासन व पुलिस बल के सहयोग से एनएचएलएमएल की ओर से रिक्त जमीन पर काम शुरू कराया गया। रोपवे के एलाइनमेंट में यदि कोई निजी जमीन आती है तो संबंधित जमीन मालिक को क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए भू-स्वामी को सूचना दी गई। उनसे कागजात मांगे गए ताकि इस आधार पर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed