सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child Killed Celebratory Firing Tragedy Strikes Wedding Ceremony Father Weeps Holding dead Body

हर्ष फायरिंग से बालक की मौत: शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पिता; पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पाकर पहुंची सदर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Child Killed Celebratory Firing Tragedy Strikes Wedding Ceremony Father Weeps Holding dead Body
घटना की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा शिवपुर दियर स्थित पांडेय डेरा में शुक्रवार रात आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पीयूष पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ बारात में शामिल होने गया था।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब सवा 10 बजे बारात के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक चली एक गोली मासूम पीयूष को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल पीयूष को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का ही रिश्तेदार बताया जा रहा है। फिलहाल फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed