CM Yogi in Varanasi: सावन में काशीवासी अलग द्वार से करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Varanasi News: सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों को दर्शन के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था होगी। सुबह 4:15 बजे से रात 10:45 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। ये निर्देश सीएम योगी ने दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए अलग द्वार की व्यवस्था की जाए। काशी के लोग रोजाना सुबह 4:15 बजे से रात 10:45 बजे तक गेट नंबर चार से दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहली बार हुई है।
मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, बेहतर समन्वय स्थापित करके कार्य करे। किसी भी श्रद्धालु या आमजन को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
परिवहन और रेलवे के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि भीड़ नियंत्रण व बेहतर सुरक्षा श्रद्धालुओं को मिल सके। श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं मिल जाएं। सफाई, पेयजल, खोया-पाया केंद्र, स्वास्थ्य और आपदा के बेहतर प्रबंधन, निशुल्क लॉकर आदि उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने सीएम का काशीवासियों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि काशी के लोगों की अलग द्वार की मांग लंबे समय से थी। नीलकंठ तिवारी ने सीएम से ये भी अनुरोध किया कि प्रशासन यह व्यवस्था करे कि सावन में मैदागिन से गोदौलिया तक किए जाने वाले बैरिकेडिंग से स्थानीय व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। वहां पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था रहे।
इसे भी पढ़ें; काशी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी: बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन, कल कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की देंगे सौगात
सीएम ने बैरिकेड्स लगाने में सावधानी बरतने को कहा साथ ही बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंदिर व्यवस्था में लगे कार्मिकों की ड्यूटी में बदलाव करने को कहा ताकि वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी नहीं होने पाए।
उन्होंने ये भी बोला कि होटल, रेस्तरां और बस स्टैंड पर मनमाना शुल्क न वसूला जाए, इस पर भी लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर सावधानी बरतने, लाइफ जैकेट का प्रयोग, सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग समेत जल पुलिस को लगातार सतर्कता बरतने को निर्देशित किया।