सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalmandi Demolition Resumes in Varanasi PWD issued public proclamation

Varanasi News: दालमंडी में फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण अभियान, भवनों को खाली करने के लिए कराई गई मुनादी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से भवनों को खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया गया। 27 मार्च से यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू होगी। 

Dalmandi Demolition Resumes in Varanasi PWD issued public proclamation
दालमंडी में कराई गई मुनादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए ईद के बाद सोमवार से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। अब दालमंडी चौड़ीकरण योजना का काम आगे बढ़ेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से दालमंडी में चिह्नित दुकानों व मकानों को खाली करने के लिए मुनादी कराई गई। 

Trending Videos


उधर, चौक थाने में खुले पीडब्ल्यू के कैंप कार्यालय में रजिस्ट्री कराने से पहले भवन स्वामी पूछताछ के लिए आ रहे हैं। पूरी गली में 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद सीवर और पेयजल लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान में यहां नीचे गई पानी और सीवर की पाइपलाइन बदली जाएगी। जल निकासी के लिए नगर निगम पुराने ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम पर निर्भर है। उसकी जगह नई ब्रांच लाइन बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने इलाकों में घर अधिक हैं जो अब कमर्शियल एक्टिविटी में तब्दील हो गए हैं। ये काशी के पक्के महाल यानी पुराने बनारस की गलियों में शुमार है। यहां जटिल सीवर की समस्या का समाधान होगा। यहां आवश्यकता अनुसार सीवर की ब्रांच लाइन के साथ पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। दालमंडी बाजार पूर्वांचल का सबसे बड़ा थोक बाजार है। रोज हजारों करोड़ का व्यापार होता है। 650 मीटर लंबी सड़क को 17 मीटर तक चौड़ा करना है। डक्ट बनाए जाने से लेकर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed