सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dalmandi Road to be Completed by 30 June 60 Houses Demolished So Far Registrations Completed

Dalmandi: 30 जून तक बनकर तैयार होगी दालमंडी की सड़क, 60 मकान तोड़े जा चुके; अब तक 47 मकानों की रजिस्ट्री

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। जून महीने की लास्ट तक यहां का काम पूरा होने की उम्मीद है। यहां अब तक 60 मकान तोड़े जा चुके हैं। बता दें कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 187 मकानों को नोटिस दिया गया था।

Dalmandi Road to be Completed by 30 June 60 Houses Demolished So Far Registrations Completed
दालमंडी में कार्रवाई जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: दालमंडी की सड़क 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने बीते 29 अक्तूबर को राकेश स्टूडियो को तोड़ने के साथ चौड़ीकरण योजना की शुरुआत की थी। 245 दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। अब तक 154 दिन में 181 संपत्तियों में से 47 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके अलावा 60 मकान तोड़े जा चुके हैं। दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 187 मकानों को नोटिस दिया गया था।

Trending Videos


इसकी मियाद 17 अक्तूबर को ही पूरी हो गई थी। 29 अक्तूबर से यहां तोड़फोड़ शुरू की गई। चौक थाने में खुले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अस्थायी कैंप कार्यालय पर लोग मुआवजे के लिए अपने कागजात जमा कर रहे हैं। जिनका वेरिफिकेशन के बाद मुआवजा दिया जा रहा है। लोगों को एक निर्धारित अवधि का समय दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द मुआवजे के लिए अपने कागजात जमा करवा दें, क्योंकि यदि लोग नहीं पहुंचते हैं, तो फिर अधिग्रहण 2013 नियमावली का सहारा लेना होगा। 44 हजार वर्ग मीटर निर्धारित सर्किल रेट से दोगुना यानी 88 हजार वर्ग मीटर के आधार पर अपनी संपत्ति का आकलन करवाकर मुआवजे की धनराशि दी गई थी।

शंकाओं का समाधान करने के बाद शुरू की गई तोड़फोड़
अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों को जो भी शंकाएं हैं, उनके समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम को संयुक्त रूप से ऑफिस बनाकर चौक परिसर में ही बैठाया गया है। कैंप कार्यालय में मौजूद राजस्व अधिकारियों का कहना है कि 15 वर्ग मीटर की एक दुकान में तीन हिस्सेदारों के शामिल होने पर, उनकी रजिस्ट्री के कागजात सर्वे में सही पाए जाने पर मुआवजा दिया जा रहा है। अब तक लोग अलग-अलग तरह के विवादों में उलझे हुए हैं।

कई लोगों के पास संपत्ति का कोई प्रमाण नहीं
किसी के पास मकान के कागजात नहीं हैं, तो किसी के पास अपनी संपत्ति का कोई प्रमाण नहीं है। किरायेदारी विवाद भी सबसे बड़ी वजह है, जिसकी वजह से मकान मालिक खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में किरायेदार और मकान मालिक के आपसी समन्वय से बातचीत करके ही बीच का रास्ता निकाला जा सकता है, लेकिन उसके लिए दोनों पक्षों को पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग से मिलना होगा।

एक नजर में योजना

  • दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 17.4 मीटर में सड़क, फुटपाथ और नाली का निर्माण होगा।
  • दोनों तरफ 10 मीटर की सड़क और 3.2-3.2 मीटर का फुटपाथ होगा।
  • लगभग आधा मीटर की नाली बनाई जाएगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग, केबल, बिजली, स्ट्रीट लाइट—सब कुछ अंडरग्राउंड ही होगा।
  • 225 करोड़ की लागत से इस सड़क के चौड़ीकरण का काम होगा।
  • बेनिया बाग से चौक यानी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते को कनेक्ट करने वाली सड़क चौड़ी होनी है।
  • सड़क की कुल लंबाई 650 मीटर है।
  • चौड़ीकरण में 187 मकानों और दुकानों पर कार्रवाई होगी।

वर्जनदालमंडी की 650 मीटर की सड़क निर्माण कार्य को 30 जून तक पूरा करा देंगे। इसके पहले तोड़फोड़ के साथ मलबा हटवाने का काम जारी रहेगा। पहले चरण में रजिस्ट्री कराई जा रही है। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed