UP: ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर इकलौती बेटी की मौत...गांव में तनाव, पहुंची फोर्स; अवैध खनन कर रहा चालक फरार
Mau News: आरोपी ट्रैक्टर चालक कुंवरपुरवा गांव का रहने वाला निवासी है। डिंपल के परिजन और पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन वो वहां नहीं मिला। इस दुर्घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: मधुबन थाना क्षेत्र के कुंवरपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर डिंपल (6) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
मृतका डिंपल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामप्रवेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, डिंपल इस सत्र से घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाने लगी थी। हालांकि अभी उसका औपचारिक नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन उसे स्कूल जाने की आदत डालने के लिए रोज भेजा जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसके पिता काम पर चले गए थे। दोपहर के समय वह घर पर खाना खाने आई थी और फिर दोबारा स्कूल लौट रही थी।
परिजनों में मचा कोहराम
इसी दौरान रास्ते में मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक भी कुंवरपुरवा गांव का ही निवासी है। पुलिस और परिजन उसके घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X