पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of two friends in Varanasi Both way get petrol for bike rider in custody mourning in village

वाराणसी में दो दोस्तों की मौत: बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे दोनों, भीषण हादसे का हुए शिकार; चालक अरेस्ट

Sun, 05 Jul 2026 10:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Jul 2026 10:11 AM IST
सार

Varanasi News: जिले के गजापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। दोनों पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और दुर्घटना में शामिल वाहन चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Death of two friends in Varanasi Both way get petrol for bike rider in custody mourning in village
सतीश और मूलचंद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Accident: बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव-कपसेठी बाइपास मार्ग स्थित गजापुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक पिकअप में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन और चालक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शेरवानीपुर गांव निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (25) आपस में घनिष्ठ मित्र थे। रविवार सुबह दोनों एक ही बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक गजापुर पेट्रोल पंप के पास मुड़ी, कुरू की ओर से आ रही प्याज लदी तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी बाइक पिकअप में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। संयोगवश उसी समय उधर से गुजर रही पुलिस ने पिकअप को रोक लिया और चालक इंद्रजीत वर्मा, निवासी असवालपुर थाना फूलपुर, को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

पुलिस दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक टेंट का काम करते थे और रविवार सुबह कुरू जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मूलचंद विवाहित था और उसका एक वर्ष का पुत्र है। उसके पिता चंद्रभान भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वहीं सतीश अविवाहित था। उसके पिता जगन्नाथ मजदूरी करते हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों दोस्तों की एक साथ हुई मौत से शेरवानीपुर और पतेर गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed