सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight rounds fired at history-sheeter house in Varanasi FIR filed against five incident captured on CCTV

UP Crime: वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर पर आठ राउंड फायरिंग, पांच पर FIR; सीसी कैमरे में कैद हुई की घटना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसी कैमरे भी खंगाले गए। तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Eight rounds fired at history-sheeter house in Varanasi FIR filed against five incident captured on CCTV
हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट इलाके में रहने वाली हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर पांच युवक गोली चला कर फरार हो गए। इस मामले में गोविंद यादव की मां सुमन यादव ने शनिवार को कोतवाली थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवकों द्वारा गोली चलाने की घटना गोविंद यादव के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos


गोविंद यादव पिछले वर्ष होली पर दशाश्वमेध के मीरघाट पर पूर्व पार्षद व हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के घर पर गोली चलाने के मामले में शामिल था। इस घटना में गोविंद और उसके दोस्त पूर्व पार्षद अंकित यादव समेत 20 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। माना जा रहा है इसी अदावत को लेकर गोविंद यादव के घर के बाहर फायरिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की तलाश

गोविंद यादव की मां सुमन यादव शनिवार को कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:38 बजे उनके घर के बाहर पांच युवक पहुंचे और गाली-गलौज कर गोविंद को बाहर बुलाने लगे। इस दौरान युवकों ने पिस्टल से घर के बाहर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग की और धमकी देते हुए चले। 

यह घटना बगल के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान आर्यन पाण्डेय, विकास साहनी, गोलू यादव, आनंद यादव के रूप में हुई। 

गोविंद की मां सुमन यादव का आरोप है कि चारों युवकों को घर पर भेज कर गोली चलवाने में मुख्य रूप से दशाश्वमेध निवासी शंभू साहनी भी शामिल था। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि सुमन यादव की तहरीर पर पांचों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर गोली चलाने वाले युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed