सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electrician subjecting two innocent sisters to bad touch confided teacher paraded through market beat them

UP: गुड टच-बैड टच...बिजली मैकेनिक की खुली पोल, बहनें बोलीं- अंकल यहां छूते हैं; आरोपी को बाजार में घुमाकर पीटा

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 23 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Crime: सोनभद्र में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ट्यूशन टीचर ने बैड टच का पाठ पढ़ाया तो मासूम बहनों के साथ गंदी हरकत की बात सामने आई। सगी मासूम बहनों ने बताया कि अंकल हमारे साथ बैड टच करते हैं। गुस्साए लोगों ने आरोपी बिजली मैकेनिक को पकड़ा और लात-घूंसों से पिटाई की।

Electrician subjecting two innocent sisters to bad touch confided teacher paraded through market beat them
आरोपी बिजली मैकेनिक को पीटते लोग और पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: अनपरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो सगी मासूम बहनों के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक बिजली मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Trending Videos


मोहल्ले के एक व्यक्ति के घर में आने-जाने वाला बिजली मैकेनिक अक्सर उनकी बेटियों (9 और 7 वर्ष) के साथ खेलने के बहाने समय बिताता था। परिजनों को उसकी गतिविधियों पर पहले संदेह नहीं हुआ। सोमवार को जब दोनों बच्चियां ट्यूशन पर गईं, वहां शिक्षिका ने उन्हें ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान बड़ी बहन ने मैकेनिक का नाम लेते हुए बताया कि वह उसके साथ गलत हरकत करता है। छोटी बहन ने भी अपने साथ इसी तरह की घटना होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

यह सुनते ही परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत आरोपी की दुकान पर पहुंच गए। वहां से उसे पकड़कर लात-घूंसों और जूते-चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी आरोपी को पीटा। इसके बाद लोगों ने आरोपी को करीब एक किलोमीटर तक बाजार में घुमाते हुए पीटते-पीटते अनपरा थाने तक ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के पिता की तहरीर पर आरोपी फैज अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed