सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   encounter in Azamgarh Three Criminals Involved in Attempted Murder Robbery Cow Slaughter

आजमगढ़ में तीन जगह तड़तड़ाई गोलियां: हत्या के प्रयास, लूट, गोवध के 3 बदमाश घायल; टीम पर गोली चला कर भाग रहे थे

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 29 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Encounter in Azamgarh: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप है और पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

encounter in Azamgarh Three Criminals Involved in Attempted Murder Robbery Cow Slaughter
आजमगढ़ में तीन स्थानों पर मुठभेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन मुठभेड़ों में हत्या के प्रयास, लूट/चोरी और गोवध कांड से जुड़े तीन शातिर वांछित आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। तरवां थाना, कोतवाली नगर और गंभीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन अभियुक्तों को पकड़ा गया। 

Trending Videos


तीनों मामलों में आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उन्हें घायल कर दबोच लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पहली मुठभेड़ थाना तरवां क्षेत्र में हुई, जहां पूर्व रंजिश के चलते एक टैम्पू चालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले आरोपी रमेश यादव उर्फ अनार यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।

दूसरी कार्रवाई थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवाजी नगर में लूट की घटना से जुड़ी है। यहां मारपीट कर बैग, लैपटॉप और मोबाइल लूटने वाले अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह को मोहती घाट इलाके में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस, लूटा गया बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

कई दिनों से थी तलाश

encounter in Azamgarh Three Criminals Involved in Attempted Murder Robbery Cow Slaughter
पुलिस ने तीन स्थानों पर की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

तीसरी मुठभेड़ थाना गंभीरपुर क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद में हुई, जहां गोवध कांड से जुड़े वांछित आरोपी शादाब अहमद को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसे घायल कर दबोच लिया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की अवैध बिक्री करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed