फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Mirzapur Accused snatching chains and mangalsutras injured attempting flee fire police

मिर्जापुर में मुठभेड़: चेन-मंगलसूत्र छीनने का आरोपी घायल, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था; गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 09:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 19 Oct 2026 09:51 AM IST
सार

मिर्जापुर में महिला से चेन और मंगलसूत्र छीनने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से मंगलसूत्र और तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन
Encounter in Mirzapur Accused snatching chains and mangalsutras injured attempting flee fire police
घायल बदमाश को उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान चेन और मंगलसूत्र छिनैती के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए मंडलीय जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। उसके कब्जे से छीना गया पीली धातु का मंगलसूत्र, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

विज्ञापन




देहात कोतवाल ने बताया कि सोमवार को कोतवाली देहात पुलिस की टीम खड़ंजा फॉल के रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह रुकने के बजाय तेज गति से खड़ंजा फॉल की ओर भागने लगा। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम चौहान (23)  निवासी धौरोपुर थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

16 अक्टूबर को महिला से की थी छिनैती
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम करीब सात से आठ बजे आरटीओ कार्यालय से पहले पहाड़ी गांव के पास उसने अपने एक सहयोगी के साथ स्कूटी से लालगंज की ओर जा रही महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीना था। आरोपी ने चेन अपने सहयोगी को दे दी थी, जबकि मंगलसूत्र अपने पास रख लिया था। सोमवार को पुलिस चेकिंग के दौरान वह मंगलसूत्र लेकर जा रहा था, तभी पकड़ा गया।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जीआरपी मिर्जापुर और कोतवाली देहात थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी और छिनैती से संबंधित मामलों के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोपों से जुड़े मुकदमे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed