सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight in love affair, two rounds of firing, one accused arrested

Varanasi News: प्रेम प्रपंच में मारपीट, दो राउंड फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fight in love affair, two rounds of firing, one accused arrested
विज्ञापन
-हथियर गांव की घटना, एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर गांव में रविवार दोपहर प्रेम प्रपंच को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। दहशत बनाने के लिए दो राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में एक युवक बाल-बाल बच गया। इस बीच एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा। पीड़ित ने दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
हथियर गांव निवासी अरुण कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि खरदहा गांव से तीन बाइक पर सात युवक हथियार से लैस होकर गांव में पहुंचे। भतीजे अरविंद उर्फ गोलू पर हमला कर दिया। इस बीच एक युवक ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फायरिंग करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने घेर लिया। अन्य भागने लग गए। इसमें एक आरोपी अवनीश यादव की बाइक चालू नहीं हो सकी। तब तक ग्रामीणों ने अवनीश को पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा। अवनीश के अन्य साथी फायरिंग कर भागे, जिसमें गांव का आशीष यादव बाल-बाल बच गया। गोली एक ईंट से टकरा गई। चोलापुर थाना प्रभारी मानसी दहिया ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में मारपीट हुई। अवनीश को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article