सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against three named persons and others in the murderous attack on a youth

Varanasi News: युवक पर जानलेवा हमले में तीन नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against three named persons and others in the murderous attack on a youth
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज के सिंधी कॉलोनी में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सिंधी कॉलोनी निवासी आरती सेठ की तहरीर पर विजय वर्मा, अक्षत वर्मा, संजय वर्मा व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि 27 अप्रैल की रात 9 बजे आरती का भाई आदर्श सेठ दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की कार सवार आरोपियों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब आदर्श भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पिटाई की गई। आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल सटाकर फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद पिस्तौल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों पर आदर्श का मोबाइल फोन और कीमती घड़ी छीनने का भी आरोप है। मौके पर पहुंची पीड़ित की मां के साथ भी दुर्व्यवहार की बात कही गई। बताया जा रहा है कि नामजद आरोपी संजय वर्मा पूर्व में हत्या के एक मामले में दोषी रह चुका है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article