फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire breaks out in a flat of a three-storey building; fire brigade brings it under control within 30 minutes.

Varanasi News: तीन मंजिला भवन के फ्लैट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू

Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a flat of a three-storey building; fire brigade brings it under control within 30 minutes.
दशाश्वमेध स्थित एक मकान में लगी आग को बुझते दमकलकर्मी। अमर उजाला
वाराणसी। दशाश्वमेध प्लाजा के सामने स्थित तीन मंजिला भवन के एक बंद फ्लैट में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दशाश्वमेध पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से फर्नीचर, एसी समेत बिजली के अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी को शाम 7:20 बजे सूचना मिली कि दशाश्वमेध प्लाजा के सामने स्थित तीन मंजिला भवन के बंद टू-बीएचके फ्लैट से धुआं उठ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ सीढ़ी के जरिए बालकनी तक पहुंचे तो देखा कि फ्लैट के मुख्य द्वार पर ताला लगा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने छत और बालकनी के रास्ते पानी तथा फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग की लपटों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच चेतगंज और भेलूपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद फ्लैट में घुसे 20 दमकलकर्मी, होटल भी बचाया
दशाश्वमेध-शीतला घाट मार्ग स्थित भवन के भूतल पर दुकानें हैं, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर अलग-अलग लोगों के फ्लैट हैं। मंडुवाडीह के रानीपुर निवासी उमेश भाटिया का टू-बीएचके फ्लैट बंद था। शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को कमरे से आग की लपटें उठने की सूचना मिली। भवन से सटे होटल एमआरके और नीचे की दुकानों में मौजूद लोग घबरा गए। होटल के कर्मचारी और ठहरे हुए अतिथि भी बाहर निकल आए। हालांकि, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने समय रहते आग को आसपास के भवनों तक फैलने से रोक दिया। 20 दमकलकर्मियों की टीम ने चारों ओर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया।

अतिक्रमण हटने से 10 मिनट में पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
दशाश्वमेध क्षेत्र के व्यापारी सुरेश तुलस्यान और विशाल यादव ''बच्चू'' ने बताया कि नई सड़क से दशाश्वमेध तक अतिक्रमण हटने का असर रहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जाम में नहीं फंसीं। जबकि शाम के समय गोदौलिया-दशाश्वमेध और शीतला घाट मार्ग पर अत्यधिक भीड़ रहती है। उनका कहना है कि पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया था, जिससे दमकल की गाड़ियां करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग लगी थी। फ्लैट बंद था। दमकल की तीन गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed