फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flowers showered Kanwariyas helicopter amidst rain chants Har-Har Mahadev echo two day Kanwar Yatra concludes

UP: बारिश के बीच कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव की गूंज; दो दिनी कांवड़ यात्रा का समापन

Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
सार

Nag Panchami: जौनपुर में बारिश के बीच कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम और एसपी ने हेलीकॉप्टर से गुलाब के फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। करछुलनाथ धाम में जलाभिषेक के साथ दो दिवसीय कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

विज्ञापन
Flowers showered Kanwariyas helicopter amidst rain chants Har-Har Mahadev echo two day Kanwar Yatra concludes
बारिश के बीच कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा। - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को दो दिवसीय भव्य कांवड़ यात्रा का समापन हुआ। तेज बारिश के बावजूद हजारों कांवड़िये और श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल रहे। तेजी बाजार पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा देखने के लिए लोग घरों की छतों पर जमा रहे।

विज्ञापन


सोमवार को यात्रा एक रिसॉर्ट से शुरू हुई। बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा कांवड़ उठाकर शिवभक्तों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मुरादपुर और कलिंजरा मोड़ होते हुए तेजी बाजार पहुंची। बारिश के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए फल, शरबत और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। तेजी बाजार में विधायक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन

विधायक ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती का रूप धारण किए नन्हे कलाकारों अनिका सिंह और अंशिका गौतम का तिलक कर माला पहनाई। विधायक ने श्रद्धालुओं से करछुलनाथ धाम पहुंचकर कांवड़ यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। 

इसके बाद कांवड़ यात्रा बरईपार होते हुए करछुलनाथ धाम पहुंची। यहां विधायक ने ब्राह्मणों के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। क्षेत्र के विकास और समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में देर रात तक भंडारा चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इसके बाद सई नदी के तट पर सामूहिक आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन चौरेश्वर महादेव धाम से यात्रा निकली थी। गगना मोड़, छंगापुर नहर चौराहा, लेदुका, प्राणपट्टी बाजार, भगतपुर, बीरमपुर, बदलापुर खुर्द, चकमोलनापुर, हिम्मतपुर, मिरसादपुर और कलिंजरा मोड़ समेत 17 स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। 

स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फल, शरबत और अन्य सामग्री की व्यवस्था कर शिवभक्तों की सेवा की। विधायक ने कहा कि कांवड़ यात्रा आदि गंगा गोमती के पावन तट से निकाली गई है। उन्होंने गोमती के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए यात्रा को क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया। विधायक की पत्नी संजू मिश्रा और दोनों पुत्र हर्षित मिश्रा व यश मिश्रा भी पूरी यात्रा में शामिल रहे। 

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, रत्नाकर मिश्रा, कृष्णाकर मिश्रा, उपेंद्र प्रताप सिंह, रतन सिंह उर्फ राजू, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सेठ, महेंद्र सिंह सोमवंशी, संदीप सिंह, सौरभ सिंह कौशिक, पंडित मुकेश मिश्रा, पप्पू तिवारी, दिनेश, अभिनव, तन्मय, बंटी उमर वैश्य, राघव, कल्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed