सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four Drown in Ganges 22-Kilometer Stretch Three Dead One Rescued Family Members Plunged into Grief

Varanasi News: 22 किलोमीटर के अंदर गंगा में डूबे चार, तीन की मौत, एक बचाया गया; परिजनों में कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थानों की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Four Drown in Ganges 22-Kilometer Stretch Three Dead One Rescued Family Members Plunged into Grief
तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Accident: 22 किलोमीटर के भीतर गंगा में स्नान के दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान गणपत (18) निवासी उदयपुर चोलापुर, कृष (19) निवासी कानूपुर करीमुद्दीन, गाजीपुर और हर्षित चौधरी (14) निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। गणपत और कृष की मौत कैथी घाट पर गंगा स्नान के दौरान हुई, जबकि हर्षित चौधरी की मौत दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट के पास हुई। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए गणपत, कृष और रोहन बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कैथी घाट स्थित गंगा में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से गणपत और कृष गहरे पानी में समा गए, जबकि रोहन को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, गोताखोर और एनडीआरएफ ने खोजबीन कर दोनों के शव बाहर निकाले। परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक गणपत के पिता ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ नवरात्र के अवसर पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए घर से निकला था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गोरखपुर से परिजनों के साथ आया था हर्षित
हर्षित चौधरी (14) अपने परिवार के साथ गोरखपुर से बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे दर्शन-पूजन के लिए बनारस आया था। दशाश्वमेध स्थित वाराहीघाट (मीरघाट) के पास वह परिजनों के साथ स्नान करने लगा। इस दौरान वह पानी में समा गया। पिता गणेश चौधरी के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की। 

कुछ समय बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता गणेश चौधरी ने बताया कि उनका परिवार गोरखपुर के खुर्रमपुर, नॉर्मल पब्लिक स्कूल रोड, थाना राजघाट के पास रहता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed