सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gas Cylinder Explodes in Home Tin Shed Blown Away Walls Damaged Four Teenagers Injured Area Shaken

घर में रखा गैस सिलिंडर फटा: टिन शेड उड़ा, दीवारें क्षतिग्रस्त, चार किशोर घायल; 500 मीटर तक दहला क्षेत्र

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: सिलिंडर ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही माैके पर बलुआ थाने की पुलिस पहुंच गई। मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया, इसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। पड़ताल के अनुसार, अनुमान लगाया गया है कि लाखों का नुकसान हुआ है।

Gas Cylinder Explodes in Home Tin Shed Blown Away Walls Damaged Four Teenagers Injured Area Shaken
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद गिरा मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Cylinder Blast News: बलुआ थाना क्षेत्र स्थित चकनौदार गांव में मंगलवार देर रात घरेलू गैस सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जोरदार धमाके से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हादसे में चार किशोर घायल हो गए, जबकि मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भरत यादव के घर में एक भरा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर इमरजेंसी उपयोग के लिए रखा गया था। देर रात अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में सिलिंडर तेज धमाके के साथ बीच से फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरे इलाके में तेज आवाज गूंज उठी और घर में आग लग गई। धमाके के कारण टिन शेड के परखच्चे उड़ गए तथा मकान की दीवारों और पिलरों में दरारें पड़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मचा हड़कंप

हादसे के समय घर के आसपास मौजूद जोगिंदर, राहुल, शिवम और शुभम, जिनकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है, घायल हो गए। धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों ने गैस एजेंसी से तकनीकी जांच कराने, मुआवजा दिलाने और बीमा सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण सिलिंडर फटने की बात सामने आई है। घटना में चार किशोरों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित एजेंसी से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद गांव में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही और लोग हादसे को लेकर चर्चा करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed