सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gaurav's hat-trick gives UP football team a winning start in the regional matches

Varanasi News: प्रादेशिक में गौरव की हैट्रिक से यूपी फुटबॉल टीम ने जीत किया आगाज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gaurav's hat-trick gives UP football team a winning start in the regional matches
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में खेली जा रही स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी की टीम ने जीत से आगाज किया। पहले मैच में आजमगढ़ के रहने वाले गौरव चौहान ने गोल की हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
Trending Videos

यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यूपी का पहला मैच मध्यप्रदेश से हुआ। मैच शुरू होते ही यूपी की टीम अच्छी रणनीति के साथ खेलते हुए लगातार मध्यप्रदेश की टीम पर आक्रमण कर रही थी। पहला गोल खेल के 10वें मिनट में गौरव चौहान ने किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में मैच के 54वें और 63वें मिनट में गौरव चौहान ने एक के बाद एक लगातार दो को गोल कर उत्तर प्रदेश की बढ़त 3-0 कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 75वें मिनट में गौरव चौहान ने अपना चौथा गोल कर यूपी का स्कोर 4-0 कर टीम को जीत दिलाई। टीम की जीत पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने खिलाड़ियों, कोच और टीम मैनेजर को बधाई दी। यूपी का अगला मैच 5 मई को अरुणाचल प्रदेश के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed