{"_id":"6a68531bec9b8bbf8d0e3331","slug":"governor-anandiben-patel-awards-82-medals-to-53-meritorious-students-at-kashi-vidyapith-convocation-ceremony-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह: काशी विद्यापीठ में 53 मेधावियों को राज्यपाल ने दिया 82 पदक, 20 सेकंड में 60 हजार डिग्री अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह: काशी विद्यापीठ में 53 मेधावियों को राज्यपाल ने दिया 82 पदक, 20 सेकंड में 60 हजार डिग्री अपलोड
Tue, 28 Jul 2026 12:41 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में 53 मेधावियों को पदक मिले। इस दौरान राज्यपाल के हाथों पदक पाकर विद्यार्थी प्रसन्न हुए।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार सुबह काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 53 मेधावियों को 82 पदक दिए। इसके अलावा विवि और महाविद्यालयों के 63184 विद्यार्थियों को उपाधियां भी दी गईं। इस दौरान मेधावियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन
सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन में मेधावियों को पदक वितरण की व्यवस्था की गई। समारोह को लेकर विवि परिसर में रंग रोगन, साज-सज्जा भी कराई गई है। पदक पाने वाले मेधावियों ने जमकर सेल्फीबाजी की।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि 48वें दीक्षांत में देवी हैंडलूम, तेलंगाना के संस्थापक वाई श्रीधर राव को उनके समाज में किए गए बेहतर सेवा कार्य के लिए मानद डीलिट की उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन
समारोह का ऑनलाइन प्रसारण विद्यापीठ की वेबसाइट से किया गया।