{"_id":"6a6841e95c95fec505057324","slug":"young-man-stabbed-to-death-police-detained-his-friend-in-varanasi-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या से सनसनी: बर्तन धोने के विवाद में दोस्त के पेट में चाकू घोंपकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या से सनसनी: बर्तन धोने के विवाद में दोस्त के पेट में चाकू घोंपकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Tue, 28 Jul 2026 11:16 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:16 AM IST
सार
Varanasi Crime News: वाराणसी में युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। चाकू लगने की घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी में देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपांशु राय उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में उसके दोस्त पीयूष पांडेय को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पीयूष पांडेय से गहनता से पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य घटना के पीछे की असली वजह जानना है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना में कहा गया था कि दीपांशु राय संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लगने से जख्मी हो गया है। उसे तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर खड़े ट्रक में घुसा, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर में दीपांशु राय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही उसके दोस्त पीयूष पांडेय को हिरासत में लिया था। पुलिस अब घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला सच
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में साथ रहते थे। हरिश्चंद्र घाट पर ही दोनों का अधिक समय गुजरता था। पूछताछ में पीयूष पांडेय ने पुलिस को बताया कि रात 10.30 बजे घाट से कमरे पर पहुंचे। नशे में दोनों धुत थे। इसके बाद खाना पकाने और बर्तन धुलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस बीच सब्जी काटने वाले चाकू से दीपांशु के पेट में वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक दीपांशु राय के पिता की छह माह पूर्व मौत हो चुकी है। पिछले एक साल से पीयूष और दीपांशु एक साथ ही कमरे में रहते थे। आरोपी पीयूष को हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है।