फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife stood him police station upon his release on bail husband slit throat knife killed her in ghazipur

UP: 100 मीटर तक दाैड़ाकर पत्नी का रेता गला, छेड़खानी के केस में थाने से छुड़ाकर लाई थी; बेटी संग लाश देखता रहा

Mon, 27 Jul 2026 09:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के शादियाबाद क्षेत्र में जमानत पर छूटकर लौटे हनी राम ने पत्नी कुसुम विश्वकर्मा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। कुसुम पहले पति को छोड़कर उससे कोर्ट मैरिज कर चुकी थीं। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Wife stood him police station upon his release on bail husband slit throat knife killed her in ghazipur
कुसुम विश्वकर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव स्थित बाजार में सोमवार की शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी कुसुम विश्वकर्मा (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी छह माह की बेटी को गोद में लेकर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुसुम विश्वकर्मा ने करीब दो वर्ष पहले पहले पति से अलग होने के बाद गुरैनी निवासी हनी राम से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों अपनी छह माह की बेटी के साथ मुबारकपुर कुदुरतुल्ला बाजार में किराये के मकान में रहते थे। कुसुम घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, जबकि हनी राम ऑर्केस्ट्रा का संचालन करता था।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बताया गया कि 26 जुलाई को एक महिला ने हनी राम पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में कुसुम भी शिकायतकर्ता महिला के साथ थाने पहुंची थीं। पुलिस जांच में आरोप असत्य पाए जाने पर 27 जुलाई को हनी राम का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

सोमवार शाम जमानत पर छूटकर लौटने के बाद हनी राम कथित रूप से चाकू लेकर पत्नी के पीछे दौड़ा। जान बचाने के लिए कुसुम करीब 100 मीटर तक भागीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और गले पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वारदात के बाद आरोपी अपने किराये के मकान पहुंचा, जहां छह माह की बेटी सो रही थी। उसे गोद में उठाकर वह दोबारा घटनास्थल पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सना चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed