फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ground-breaking ceremony for the Dalmandi road widening project today.

दालमंडी की सड़क पर पहली बार गणेश वंदना: भूमि पूजन से चौड़ीकरण की शुरुआत, पुलिस तैनात; विश्वनाथ के जयकारे

Sun, 09 Aug 2026 10:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना की रविवार को भूमि पूजन के साथ शुरुआत हो गई। चौक थाने के समीप आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 187 भवनों का ध्वस्तीकरण पूरा हो चुका है। अब मलबा हटाकर सड़क निर्माण की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Ground-breaking ceremony for the Dalmandi road widening project today.
भूमि पूजन करते विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना की रविवार को विधिवत शुरुआत हो गई। चौक थाने के समीप आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई थी। भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन




अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित सभी 187 भवनों को गिराने का काम पूरा हो चुका है। अब मलबा हटाने और सड़क निर्माण के लिए जमीन को तैयार करने का काम चल रहा है। भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो गई है। प्रशासन की योजना अगले तीन महीने में दालमंडी की नई सड़क को तैयार करने की है।

विज्ञापन

परियोजना के तहत दालमंडी सड़क करीब 60 फीट चौड़ी होगी। सड़क के दोनों ओर पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। इन पाथवे पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के बैठने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। मार्ग को तारों से मुक्त यानी वायरलेस बनाने की भी योजना है, जिससे क्षेत्र का स्वरूप और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक नजर आएगा।

सड़क के दोनों ओर स्थित भवनों को एकरूप रंग-रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग पर हरियाली के साथ भगवान शिव की थीम पर सजावट की जाएगी। इससे दालमंडी को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षक बनाने की तैयारी है।

भूमि पूजन के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से मलबा हटाने के साथ सड़क निर्माण से जुड़े अन्य कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद दालमंडी क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ काशी आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed