फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain and route diversions slow down trains many arrived hours late check status online passengers

UP: बारिश और रूट डायवर्जन से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं; ऑनलाइन चेक करते रहे

Sun, 09 Aug 2026 05:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 05:39 AM IST
सार

बारिश और रूट डायवर्जन का असर रेल यातायात पर पड़ने लगा है। मुंबई, जम्मू और देहरादून से वाराणसी आने वाली कई ट्रेनें शनिवार को देरी से पहुंचीं। बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटे 25 मिनट, कामायनी एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट और देहरादून-बनारस एक्सप्रेस 55 मिनट देर से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rain and route diversions slow down trains many arrived hours late check status online passengers
यात्रियों की बढ़ी परेशानी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही तेज बारिश और कई रेलखंडों पर चल रहे कार्यों का असर रेल यातायात पर पड़ने लगा है। बारिश के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने के साथ कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है। इसका असर वाराणसी आने वाली ट्रेनों पर दिख रहा है। मुंबई, जम्मू, देहरादून और दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें शनिवार को निर्धारित समय से देरी से कैंट और बनारस स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मानसून की सक्रियता के कारण मुंबई, जम्मू, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। इससे कुछ रेलखंडों पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। वहीं, कुछ स्थानों पर निर्माण और अन्य कार्यों के चलते ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों के समय पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जम्मू से शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे रवाना हुई ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस के अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बनारस पहुंचने का निर्धारित समय था। हालांकि, शनिवार को यह ट्रेन एक घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 1:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त समय गुजारना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली ट्रेन नंबर 11071 कामायनी एक्सप्रेस के वाराणसी पहुंचने का निर्धारित समय शाम 7:45 बजे था। यह ट्रेन एक घंटे 15 मिनट की देरी से रात नौ बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01027 स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार रात 9:45 बजे वाराणसी पहुंचना था। यह ट्रेन तीन घंटे 10 मिनट की देरी से रात 12:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची।

देहरादून से बनारस आने वाली ट्रेन नंबर 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस भी 55 मिनट की देरी से पहुंची। इसका निर्धारित समय अपराह्न 3:25 बजे था, जबकि ट्रेन शाम 4:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची।

रूट डायवर्जन के कारण नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नंबर 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन के बनारस स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 4:40 बजे था, जबकि यह सुबह छह बजे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed