सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi ASI Survey: ASI team will return with preparations before August 3

Gyanvapi ASI Survey: तीन अगस्त से पहले तैयारियों के साथ लौटेगी एएसआई की टीम, जानिए- अब आगे क्या होगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Jul 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला जज की अदालत से ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे के आदेश पर 24 जुलाई को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की टीम ने सर्वे शुरू किया था। मगर, इसी दिन कुछ घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से सर्वे पर रोक के आदेश के बाद टीम ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकल गई थी।

Gyanvapi ASI Survey: ASI team will return with preparations before August 3
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के तीन अगस्त तक रोक के आदेश के बाद भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के अधिकारी लौट गए हैं। दो अगस्त को एएसआई की पूरी टीम फिर से वाराणसी फिर पहुंचेगी और तीन अगस्त को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपनी कार्ययोजना तय करेगी।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशीवासियों के लिए गुड न्यूज, पूर्वांचल का दूसरा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज की अदालत से ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे के आदेश पर 24 जुलाई को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की टीम ने सर्वे शुरू किया था। मगर, इसी दिन कुछ घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से सर्वे पर रोक के आदेश के बाद टीम ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकल गई थी। इसी दिन कई अधिकारी अपने गंतव्य को रवाना हो गए थे। मगर, कुछ अधिकारी रुके थे। ज्ञानवापी में शुरुआती सर्वे में जुटाए गए साक्ष्यों को भी सुरक्षित कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद तीन अगस्त की अगली तारीख नियत की है।
ऐसे में वाराणसी में रुके बाकी अधिकारी भी अपने गंतव्य को रवाना हो गए। टीम में शामिल एएसआई के अधिकारियों को तीन अगस्त तक वाराणसी पहुंचने के लिए कहा गया है। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले दिन एएसआई ने सर्वे की प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें पूरे परिसर का नक्शा आदि तैयार कर लिया गया है। यह पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश पर आधारित है। जैसा आदेश मिलेगा, उसी के हिसाब से कार्ययोजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed