फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case hearing will now take place on July 20 in varanasi

Varanasi: ज्ञानवापी मामले में अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय हुई तारीख

Tue, 14 Jul 2026 06:26 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 06:26 AM IST
सार

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले में अब 20 जुलाई को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान विजय शंकर रस्तोगी और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से आपत्तियां पहले ही दाखिल की जा चुकी थीं। 

विज्ञापन
Gyanvapi case hearing will now take place on July 20 in varanasi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी परिसर से जुड़े वर्ष 1991 के मूल वाद की ट्रांसफर अर्जी से संबंधित पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 20 जुलाई तय कर दी।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, मूल वाद वर्ष 1991 में दिवंगत पं. सोमनाथ व्यास, दिवंगत पं. रामरंग शर्मा और दिवंगत पं. हरिहर पांडेय की ओर से दायर किया गया था जो वर्तमान में अधीनस्थ न्यायालय में लंबित है। वादिनी पक्ष की अनुष्का तिवारी ने ज्ञानवापी से जुड़े अन्य मामलों के साथ समेकित कर इसे मुख्य वाद घोषित करने की मांग करते हुए स्थानांतरण (ट्रांसफर) प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। हालांकि, अदालत ने पूर्व में इस प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। इसके बाद उक्त आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका दाखिल की गई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान विजय शंकर रस्तोगी और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से आपत्तियां पहले ही दाखिल की जा चुकी थीं। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से सोमवार को अदालत में कोई उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed