फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man beats younger brother wife to death accused previously served 10 years in prison for dowry death case

UP: छोटे भाई की पत्नी को पीट-पीटकर मारा डाला, दहेज हत्या में 10 साल जेल में था आरोपी; घर में लाश छोड़ भागा जेठ

Mon, 13 Jul 2026 09:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Jul 2026 09:32 AM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में महिला को उसके जेठ ने पीट-पीटकर माैत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर लालगंज थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

विज्ञापन
Man beats younger brother wife to death accused previously served 10 years in prison for dowry death case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP News: मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में बीती देर शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दहेज हत्या के मामले में सजा काट चुके एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तेंदुहनी बेलहा गांव निवासी संगीता (26), पत्नी ननकू, रविवार शाम घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि छोटेलाल ने संगीता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर लालगंज थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। मृतका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संगीता अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं। बच्चों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। वह करीब 10 वर्ष की सजा काटने के बाद लगभग 15-16 माह पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed