फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidate arrested from Prayagraj in B.Ed. entrance exam fraud case in Varanasi

B.Ed. Entrance Exam: फर्जीवाड़ा करने वाली अभ्यर्थी प्रयागराज से गिरफ्तार, एक जून को पकड़ी गई थी फर्जी अभ्यर्थी

Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 13 Jul 2026 11:02 PM IST
सार

बीएड प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले में अभ्यर्थी प्रयागराज से गिरफ्तार हुई। इस मामले में फर्जी अभ्यर्थी एक जून को गिरफ्तार हुई थी। 

विज्ञापन
Candidate arrested from Prayagraj in B.Ed. entrance exam fraud case in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 में अपने स्थान पर दूसरी युवती से परीक्षा दिलाने के आरोप में अभ्यर्थी श्रेया भारती को कपसेठी पुलिस ने रविवार रात पूरादलेल अल्लापुर प्रयागराज से गिरफ्तार किया। इससे पहले फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाली बिहार की नवादा रोह निवासी तनिषा को एक जून 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


कपसेठी थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कानपुर के किदवई नगर पुराना सेंट्रल बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी है। पूछताछ में श्रेया भारती ने बताया कि उसने अपनी सहेली प्रीति के माध्यम से रोशन नामक व्यक्ति से संपर्क किया था। रोशन ने उसके स्थान पर किसी अन्य महिला से परीक्षा दिलाने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


अपना आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और फोटो रोशन को दिए थे, जिनका उपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। रोशन ने परीक्षा की पूरी व्यवस्था की और तनिषा को वाराणसी भेजा। श्रेया भारती ने स्वीकार किया कि वह इस योजना से पूरी तरह अवगत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवापुरी के कालिकाधाम पीजी कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान सामने आया था कि श्रेया भारती के स्थान पर तनिषा कूटरचित प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और संपादित फोटो के साथ परीक्षा देने का प्रयास कर रही थी। केंद्र व्यवस्थापक अनिकेश कुमार सिंह ने संदिग्ध अभ्यर्थी को कपसेठी थाने को सौंपा था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed