फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey: Anjuman Intejamia Masjid Committee moves the Supreme Court, hearing today, demand to stop

Gyanvapi Survey: अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, सुनवाई आज, सर्वे रोकने की मांग

Fri, 04 Aug 2023 09:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Aug 2023 09:21 AM IST
सार

एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि एएसआई को सर्वे की इजाजत न दी जाए, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर गौर करेगा। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey: Anjuman Intejamia Masjid Committee moves the Supreme Court, hearing today, demand to stop
अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि एएसआई को सर्वे की इजाजत न दी जाए, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे पर गौर करेगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey update: एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में मौजूद, सर्वे जारी
विज्ञापन

इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू याचिकाकर्ताओं ने भी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया। इसमें मांग की गई है कि अगर मुस्लिम पक्ष एएसआई को मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करता है तो कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसका पक्ष सुना जाए। दरअसल, एक वादी कैविएट आवेदन यह सुनिश्चित करने के लिए दायर करता है कि बिना उसका पक्ष सुने उसके खिलाफ कोई आदेश पारित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed