फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing held in Gyanvapi case next date set for August 11 in varanasi

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर से जुड़े मामलों में हुई सुनवाई, अगली तारीख 11 अगस्त तय; पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
सार

Varanasi News: ज्ञानवापी परिसर से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई हुई। इन मामलों में मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और बंद तहखानों के एएसआई सर्वे की मांग से जुड़ी याचिकाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Hearing held in Gyanvapi case next date set for August 11 in varanasi
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर से जुड़े विभिन्न मामलों पर सोमवार को जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। इन मामलों में मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन और बंद तहखानों के एएसआई सर्वे की मांग से जुड़ी याचिकाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान किरण सिंह की ओर से बंद तहखानों का एएसआई सर्वे कराने की मांग रखी गई। इसके साथ ही मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की अनुमति संबंधी याचिका पर भी सुनवाई हुई। राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की ओर से दाखिल पूजा-पाठ से जुड़े वाद में जय प्रकाश रामचंद्र राजभर ने पक्षकार बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने अदालत से अपने आवेदन पर सुनवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; CM Yogi Varanasi Visit: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा और नो फ्लाई जोन होगा वीआईपी रूट, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के 12 दिसंबर 2024 के आदेश के कारण इन मामलों की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। सोमवार की सुनवाई के बाद अदालत ने अगली तारीख 11 अगस्त निर्धारित कर दी। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े कई वाद जिला अदालत में लंबित हैं। इनमें मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की अनुमति का मामला प्रमुख है। वहीं, किरण सिंह की ओर से बंद तहखानों के एएसआई सर्वे की भी मांग की गई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के चलते इन मामलों की सुनवाई में देरी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed