{"_id":"6a6d058662948c10c906f2b9","slug":"if-rent-is-not-paid-based-on-the-dm-circle-rate-one-floor-of-the-terminal-will-have-to-be-handed-over-varanasi-news-c-20-gkp1008-1487420-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में क्रूज टर्मिनल: डीएम सर्किल रेट पर किराया नहीं दिया तो देना होगा टर्मिनल का एक फ्लोर, जानें पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में क्रूज टर्मिनल: डीएम सर्किल रेट पर किराया नहीं दिया तो देना होगा टर्मिनल का एक फ्लोर, जानें पूरा प्लान
Sat, 01 Aug 2026 09:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:48 AM IST
सार
Varanasi News: सामनेघाट में बनने वाले क्रूज टर्मिनल को लेकर जलमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के बीच सहमति बनी है कि निगम की दो एकड़ जमीन के बदले डीएम सर्किल रेट के अनुसार किराया दिया जाएगा। किराया नहीं दिया तो निगम को टर्मिनल का एक फ्लोर देना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सामनेघाट में क्रूज टर्मिनल बनाया जा रहा है। इस परियोजना से हल्दिया से वाराणसी के बीच गंगा में सुगम और वर्षभर संचालित होने वाला जलमार्ग विकसित होगा। इससे माल ढुलाई और यात्री परिवहन को गति मिलने की उम्मीद है।
जलमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के बीच सहमति बनी है कि निगम की दो एकड़ जमीन के बदले डीएम सर्किल रेट के अनुसार किराया दिया जाएगा। यदि किराया नहीं दिया जाता है तो जलमार्ग प्राधिकरण को टर्मिनल का एक फ्लोर नगर निगम को देना होगा।
इस टर्मिनल का मुख्य उद्देश्य गंगा के माध्यम से पूर्वी भारत तक माल परिवहन को सुगम बनाना और क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा काशी को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से क्रूज संचालन को भी व्यवस्थित आधार देने की योजना है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में हल्दिया से वाराणसी के बीच जलमार्ग संचालन में कुछ बाधाएं सामने आई थीं। बाद में भूमि अधिग्रहण और टर्मिनल निर्माण का रास्ता साफ हुआ। इंटर मॉडल टर्मिनल के पास एशिया के पहले फ्रेट विलेज के लिए भी स्थान चिह्नित किया गया।
इसके बाद बड़ी क्षमता वाले मालवाहक जहाजों का वर्षभर संचालन संभव हो सकेगा, जिससे वाराणसी और हल्दिया के बीच जल परिवहन को और मजबूती मिलेगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई जमीन पर गंगा पार जल परिवहन टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है।