{"_id":"6982cc3717f2e09748091ef4","slug":"iit-bhu-student-cross-examined-in-gang-molestation-case-hearing-will-resume-on-february-5th-in-varanasi-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आईआईटी की छात्रा से जिरह, पांच फरवरी को फिर होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आईआईटी की छात्रा से जिरह, पांच फरवरी को फिर होगी सुनवाई
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान छात्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराया। अब इस मामले में पांच फरवरी को फिर सुनवाई होगी।
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को फास्ट ट्रैक (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें छात्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराया। मामले में आरोपी आनंद चौहान के अधिवक्ता ने जिरह पूरी की। अब पांच फरवरी को सुनवाई होगी।
Trending Videos
अदालत में जिरह के दौरान आनंद चौहान के अधिवक्ता ने पीड़ित छात्रा से सवाल किए। कई मौके ऐसे आए जब अभियोजन पक्ष की तरफ से विरोध दर्ज कराया गया। अब मामले के आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता छात्रा से जिरह करेंगे। इसकी प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: कॉलोनाइजर हत्याकांड का सुपारी किलर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर, 166 दिन बाद मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश
प्रकरण के अनुसार दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी बीएचयू के परिसर में बाइक सवार तीन आरोपियों ने आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
