सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS-BHU allegations now surfaced regarding granting of two incorrect increments to nursing staff

बीएचयू: भर्ती प्रकरण के बाद अब नर्सिंग स्टाफ को दो गलत इंक्रीमेंट देने का आरोप, जांच में घिर सकते हैं अधिकारी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 24 Jun 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में भर्ती प्रकरण के बाद अब नर्सिंग स्टाफ को दो गलत इंक्रीमेंट देने का आरोप सामने आया है। ऐसे में केंद्रीय एजेंसियों की जांच में आईएमएस के चार बड़े अधिकारी घिर सकते हैं। 

IMS-BHU allegations now surfaced regarding granting of two incorrect increments to nursing staff
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में भर्ती प्रकरण के बाद अब अवैध इंक्रीमेंट देने का भी मामला सामने आया है। गलत नियमों से कई नर्सिंग स्टाफ को दो-दो इंक्रीमेंट देने का आरोप लगा है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछताछ में कई खुलासों के बाद कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से इंक्रीमेंट रोकने की मांग की गई है। बीएचयू में स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया के लिए बीएससी नर्सिंग की योग्यता को 2005 से अनिवार्य किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि किसी खास ग्रेड में नर्स को केवल दो अतिरिक्त नॉन एब्जॉर्वेवल इंक्रीमेंट मिल सकते हैं, मगर भर्ती नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए।



नर्सिंग इंचार्ज ने किया था राजस्थान में संपर्क
केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच और पूछताछ में अब आईएमएस से जुड़े चार अधिकारी भी घिर सकते हैं। इसमें एक नर्सिंग इंचार्ज और केंद्रीय कार्यालय में बैठने वाले पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली से आई जांच एजेंसियों की फील्ड यूनिट ने हिरासत में लेकर कई से पूछताछ की है। इसमें आईएमएस बीएचयू में जो नाम सामने आए हैं उसमें से दो अधिकारी उस समय बड़े पदों पर थे। जबकि नर्सिंग इंचार्ज के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने ही राजस्थान के एक ही मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया था। जांच में भी बड़ी संख्या में नर्सिंग अफसरों को लाने की बात स्वीकारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बेटे के सामने मां-बाप की मौत: ससुराल में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी की चारपाई पर पड़ी थी लाश

विज्ञापन

जिन पर आरोप, अब उनका लोकेशन बदल गया
केंद्रीय एजेंसियों की जांच में जिन दो बड़े अधिकारियों का नाम सामने आया है उसमें से एक कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्त हो गए हैं जबकि दूसरे जो केंद्रीय कार्यालय में बड़ी भूमिका में थे अब उनका लोकेशन बदल गया है। वह अब आईएमएस में बड़ी जिम्मेदारी पर हैं। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ही जांच एजेंसियां आईएमएस में पहुंचकर नर्सिंग भर्ती से जुड़े कागजों को खंगालने के साथ ही बड़े पदों पर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है। जिस समय नर्सिंग अफसरों की भर्तियां हुईं थीं और राजस्थान के ज्यादा लोग आए थे तो कई संगठनों की ओर से शिकायतें की गईं थीं।

बीएचयू नर्सिंग में 700 में से आधे राजस्थानी
आईएमएस बीएचयू में वर्तमान में 700 से ज्यादा नर्सिंग अफसर हैं। जिसमें आधे से ज्यादा राजस्थान से ही हैं। हालांकि इस तरह की शिकायतें पहले भी कई बार हो चुकी है लेकिन अब जिस तरह से केंद्रीय जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं हैं उससे माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed