फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Bike skids while trying save snake CHC Assistant Research Officer dies family in mourning

Jaunpur News: बाइक के सामने आया सांप, बचाने में सीएचसी के असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर की बाइक सड़क पर फिसली; मौत

Sat, 01 Aug 2026 09:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 01 Aug 2026 09:59 PM IST
सार

जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर बरसठी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, इस खबर के बाद परिजनों में मातम मच गया था।

विज्ञापन
Jaunpur Bike skids while trying save snake CHC Assistant Research Officer dies family in mourning
दीपक कुमार सरोज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: जौनपुर के बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर दीपक कुमार सरोज (27) निवासी वाजिदपुर, थाना रामपुर की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से स्वास्थ्य विभाग, परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास सड़क पार कर रहे एक सर्प को बचाने के प्रयास में उन्होंने अचानक बाइक का संतुलन खो दिया। बाइक सड़क निर्माण कार्य के लिए बिखरी गिट्टियों और पत्थरों पर फिसल गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है। मृतक के परिजन मनीष कुमार ने रामपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किसी अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मातम

थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराने तथा सड़क पर बिखरी गिट्टियों और पत्थरों को तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed