सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Journalism became a medium to unite people in the freedom movement

Varanasi News: स्वाधीनता आंदोलन में लोगों को एकजुट करने का माध्यम बनी पत्रकारिता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Journalism became a medium to unite people in the freedom movement
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान और विश्व संवाद केंद्र की ओर से हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज और मीडिया विषय पर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में पत्रकारिता लोगों को एकजुट करने और ब्रिटिश हुकूमत का विरोध दर्ज कराने का माध्यम थी। संवाद तर्क है, विवाद नहीं। खुले मन से संवाद करना ही पत्रकारिता है।
Trending Videos

संगोष्ठी में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में पत्रकारिता एक हथियार बन गई थी, जिसने ब्रिटिश हुकूमत के नाक में दम कर दिया था। अपने को खोजना ही नारद जी की पत्रकारिता है। हमें जन से जुड़ना होगा। एक पृथ्वी एक परिवार भारत का मूल मंत्र है। अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि हमें गलत विचारों का त्याग करना होगा। नारद जीवन देने वाले हैं। हमें नारद के गुणों को प्रचारित करना होगा। यहीं, भविष्य की पत्रकारिता है। इस दौरान पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। स्वागत विश्व संवाद केंद्र, काशी न्यास के सचिव प्रदीप कुमार, विषय प्रस्थापना काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज, संचालन डॉ. अम्बरीष राय और धन्यवाद ज्ञापन विश्व संवाद केंद्र काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. हेमंत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डाॅ. नागेंद्र कुमार सिंह, प्रो. अमिता सिंह, कुलानुशासक प्रो.केके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed